ऑनलाइन माध्यम से डॉ. सौरभ पाण्डेय को नाइजीरिया से इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे अवॉर्ड




गोरखपुर संवाददाता।
भारतीय संस्कृति, सौहार्द और वैश्विक मित्रता के प्रचार-प्रसार में सतत सक्रिय धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख, मानद कुलपति, सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय को नाइजीरिया के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान Endtime Harvesters Bible College and Seminary द्वारा “इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे अवॉर्ड 2025” से ऑनलाइन सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 30 जुलाई 2025 को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. पाण्डेय को यह सम्मान उनकी उस सतत भावना के लिए दिया गया जिसमें वे मैत्री, मानवता और अंतरराष्ट्रीय सौहार्द को आत्मसात कर उसे विश्वभर में प्रसारित कर रहे हैं।

सम्मान-पत्र में उन्हें “Cheese to my macaroni – a perfect pair” जैसी उपमा देते हुए एक ऐसे मित्र के रूप में प्रस्तुत किया गया है जो सीमाओं, संस्कृतियों और दूरी से परे संबंधों को जोड़ते हैं। संस्थान के ग्लोबल प्रेसिडेंट रेव. प्रो. चापलेन एजेकिएल ओलुसोला सोलोमन और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ओबेंग एलिजा इमैनुएल किर्चॉफ ने यह सम्मान पत्र हस्ताक्षरित कर ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किया।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने कहा,
“यह सम्मान भारत की उस महान परंपरा का गौरव है जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना पर आधारित है। मेरी मित्रता धर्म, जाति या सीमाओं में बंधी नहीं, यह संपूर्ण मानवता से जुड़ी हुई है। यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं, बल्कि भारत की सार्वभौमिक मैत्री और सद्भाव की सोच का सम्मान है।”

डॉ. पाण्डेय जो धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक और मार्गदर्शक हैं, देश-विदेश में अनेक मंचों पर अंतरधार्मिक समन्वय, पर्यावरण संरक्षण, और मानव सेवा जैसे विषयों पर कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्हें अनेक अंतरराष्ट्रीय मंचों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें नेक्स्ट जनरेशन ग्लोबल अवॉर्ड, बुद्धा इंटरनेशनल अवॉर्ड, तथा सार्क गौरव सम्मान प्रमुख हैं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading