नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा के करकमलों से प्रदान होगा ‘सार्क गौरव सम्मान 2025’



धार्मिक फैशन क्राउनिंग में प्रेरणास्रोत रोल मॉडल्स को पहनाया जाएगा ताज

गोरखपुर
नेपाल की राजधानी काठमांडू में आगामी 24 अगस्त 2025 को एक भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन — ‘सार्क गौरव सम्मान 2025’ समारोह का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन धरा धाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तथा बौद्ध वर्ल्ड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा होंगे, जो अपने करकमलों से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को ‘सार्क गौरव सम्मान 2025’ से अलंकृत करेंगे।कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप डा. इंदरजीत शर्मा अमेरिका, डा मोहब्बूर रहमान बांग्लादेश , शांतनु पाल बैंकॉक उपस्थित रहेंगे।

इस गरिमामय अवसर पर भारत की कई प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। चयनित नाम इस प्रकार हैं —


आभा शर्मा (टाइम्स स्कूल, बंडलागुड़ा, हैदराबाद),
निवा झा (दिल्ली पब्लिक स्कूल, हैदराबाद),
रत्ना तिवारी (चेन्नई),
अपराजिता सिंह (भाष्यम स्कूल, हैदराबाद),
के. वी. एन. लक्ष्मी तायारु,
अफ़्शा पर्वीन (आई कैन इंटरनेशनल स्कूल, मैसूरु, कर्नाटक) डॉक्टर माधुरी मिश्रा ,डॉ अंजनी  शर्मा ,नई दिल्ली, -सरस्वती आचार्या हैदराबाद,तेलंगणा, क्षमा नाईक (हैदराबाद),
, श्रीमती विजया ओझा अरुणा पात्रो – दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल – कृष्णारेड्डीपेट, पटेलगुड़ा, सर्वेश कांत वर्मा पाठयपुस्तक लेखक, अन्तर्राष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया, साइमन टोप्पो ( बी. ए एस. एस,कलाक्षेत्र फाउंडेशन, चेन्नई )
क्षमा नाईक (हैदराबाद)
मंजू शर्मा ( किडजोनिया कृडेनशियल इंटरनेशनल स्कूल )
आदि प्रतिभाएं सम्मानित होंगी।

इस आयोजन का एक विशेष आकर्षण ‘प्रथम धार्मिक फैशन क्राउनिंग समारोह’ भी होगा, जिसमें समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को रोल मॉडल के रूप में सम्मानित करते हुए उनके सिर पर क्राउन पहनाया जाएगा। यह समारोह संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक चेतना के संगम का अनूठा उदाहरण होगा।
इस आयोजन की जानकारी आयोजक मंडल के प्रमुख सदस्यों द्वारा दी गई, जिनमें शामिल हैं—
मानद कुलपति,सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय (संस्थापक  धरा धाम इंटरनेशनल), डॉ. सुनील दुबे, डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय, धर्मगुरु लामा घ्याछो रिन्पोछे ,मिसेज एशिया यूनिवर्स डा पूजा निगम निर्देशिका,,डॉ. नारायण यादव,
डॉ. अभिषेक कुमार।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading