*डग्गामार बसों व चार पहिया वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और आरटीओ ने चलाया संयुक्त अभियान*

*दो प्राइवेट बसों और 9 अर्टिगा कार को किया निरुद्ध*

गोरखपुर । डग्गामार बसों व वाहनों के खिलाफ आरटीओ और परिवहन विभाग ने आज संयुक्त रूप से रोडवेज कंपाउंड के पास अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने 9 आर्टिगा कार और दो प्राइवेट बसों को निरुद्ध किया गया है।

विभाग को सूचना मिल रही थी कि प्राइवेट बस संचालकों द्वारा सवारी भरकर ले जाने का कार्य किया जा रहा है और कुछ प्राइवेट चार पहिया वाहन अर्टिगा भी सवारियां भर रही हैं टीम ने जब छापेमारी की कार्रवाई की गई तो कुछ वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गए उन्हें क्रेन से खिंचवाकर निरुद्ध किया गया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक लव  कुमार ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह लोग रोडवेज के पास बसे लगाकर सवारी भरने का काम कर रहे हैं। जो पूरी तरीके से प्रतिबंधित है। जिससे परिवहन विभाग को राजस्व की हानि भी हो रही है। ऐसे वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी जा रही है कि अगर दोबारा बस खड़ी पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश लाल, यात्री कर अधिकारी वी के आनंद समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading