पैगंबरे इस्लाम पूरी दुनिया के लिए आइडियल : कारी अनस

गोरखपुर। रविवार को जामिया अल इस्लाह एकेडमी नौरंगाबाद में दीनी बाल संगोष्ठी हुई। कुरआन-ए-पाक की तिलावत से आगाज हुआ। नात-ए-पाक पेश की गई। पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान बयान हुई।

बच्चों को संबोधित करते हुए कारी मुहम्मद अनस रजवी ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम पूरी दुनिया के लिए आइडियल हैं। आपने समाज से हर तरह की कुरीतियों और अशांति को दूर किया। आप रहमतुल्लिल आलमीन (समस्त दुनिया के लिए रहमत) हैं। आपका पवित्र चरित्र गुण दरअसल सहिष्णुता की सरिता है जिसमें सौहार्द का सतत प्रवाह है। आपका व्यक्तित्व सत्य और सद्भावना का संस्कार है तो कृतित्व इस संस्कार के व्यवहार की विमलता का विस्तार। आप चूंकि तौहीद व धार्मिक सहिष्णुता के पक्षधर हैं, लिहाजा किसी भी किस्म के फसाद को, जो सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर देता है, नापसंद फरमाते हैं। आप शांति और चैन के हिमायती हैं और मानते हैं कि समाज की खुशहाली की इमारत तौहीद व बंधुत्व की बुनियाद पर ही निर्मित हो सकती है। अल्लाह फसाद करने वालों से मुहब्बत नहीं करता। अल्लाह एहसान करने वालों यानी सौहार्द बढ़ाने वालों से मुहब्बत करता है।

अंत में दरूदो सलाम पढ़कर मुल्क में शांति, तरक्की व भाईचारगी की दुआ मांगी गई। शीरीनी बांटी गई। संगोष्ठी में अली अहमद, विद्यालय संचालक आसिफ महमूद, प्रधानाचार्या आयशा खातून, उप प्रधानाचार्या शीरीन आसिफ, आरजू, गुल अफ्शा, अदीबा, फरहीन, मंतशा, सना, आफरीन, नाजिया, फरहत, यासमीन, आयशा, तानिया, शिफा खातून, सना फातिमा, सादिया नूर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
——–

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading