खाद्य सुरक्षा एंव औषधि विभाग का छापेमारी अभियान जारीपादरी बाजार व खजनी क्षेत्र से लिए तीन नमूने

गोरखपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, गोरखपुर की टीम द्वारा खजनी एवं पादरी बाजार क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनिवास द्वारा मस्टर्ड ऑयल (बैल कोल्हू ब्रांड) तथा छेना स्वीट्स, सुरेश टाकवार, खजनी से नमूने संकलित किए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वामीनाथ द्वारा शुभ प्रोविजन स्टोर, पादरी बाजार से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी संकलित नमूनों को विधि अनुसार परीक्षण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात दोषी पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी आम उपभोक्ता से अपील है कि खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सावधानी बरते सस्ते के चक्कर में मीठा जहर न खरीदें।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading