*डॉक्टरेट कि मानद उपाधि से सुशोभित हुए समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय*

*मानद उपाधि जिम्मेदारियों का दिलाता है एहशास- डॉ. कुलदीप पाण्डेय*

गोरखपुर। विगत एक दशक से समाज सेवा के प्रति समर्पित बाबा गुरु गोरक्षनाथ कि धरती गोरखपुर महानगर के राजेंद्र नगर पश्चिमी निवासी समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को डॉक्टरेट कि मानद उपाधि प्राप्त हुयी। आनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड 2025 का प्रतिष्ठित सम्मान युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख कुलदीप पाण्डेय को सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उनके नि:स्वार्थ  भाव से राष्ट्र व समाज कि निरन्तर एक दशक से सेवा करते रहने के लिए प्रदान किया गया।
मानद डॉक्टरेट (आनरेरी डॉक्टरेट) का मतलब है एक मानद उपाधि,जो किसी व्यक्ति को उसके विशिष्ट क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान व सामाजिक परिवर्तन के लिए किसी संस्थान द्वारा प्रदान किया जाता है। यह एक विशिष्ट सम्मान होता है जो किसी व्यक्ति द्वारा कि गयी जनसेवा,
उपलब्धियों और समाज पर उनके सकारात्मक प्रभाव को मान्यता देता है। मानद उपाधि प्रदान करते हुए सहारा ट्रस्ट ने कुलदीप पाण्डेय को डॉक्टरेट कि मानद उपाधि पत्र, शुभकामना पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट किये। गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय अपने पिता पंडित बृजेश पाण्डेय को अपना आदर्श व प्रेरणास्त्रोत मानते हुए समाजसेवा जैसे नेक कार्य को करते हैं तथा प्राप्त डॉक्टरेट उपाधि का भी श्रेय उन्ही के आशीर्वाद को दिया। डॉ. कुलदीप पाडेय विगत 12 वर्षों से समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियों की सेवा स्वरूप कार्य कर रहे हैं। इनके द्वारा स्थापित युवा जनकल्याण समिति संस्था द्वारा गोरखपुर महानगर और आसपास के क्षेत्रों मे शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण, नशा उन्मूलन,रक्तदान, योगा शिविर,जरुरतमंदो कि सेवा आदि दर्जनों कार्यों को नि:स्वार्थ भाव से करते चले आ रहे हैं।
कुलदीप पाण्डेय वर्ष 2004 मे अपने पैतृक गांव ग्राम पकडीयार बुजुर्ग जनपद महाराजगंज से अपने पिता के साथ गोरखपुर शिक्षा ग्रहण करने के लिए आए थे।
शैक्षणिक कार्य को करते हुए समाज सेवा जैसे नेक कार्य भी वर्ष 2014 से एक संस्था बनाकर प्रारम्भ किया जो निरंतर चल रहा हैं ।
आज कुलदीप पाण्डेय सामाजिक दृश्टिकोण से किसी परिचय के मोहताज नहीं है। पिछले कई वर्षों से कुलदीप पाण्डेय को विभिन्न संस्थाओं से अंतर्राष्ट्रीय युवा रत्न सम्मान,राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार,पूर्वांचल युवा रत्न सम्मान, गोरखपुर गौरव सम्मान,कोरोना योद्धा सम्मान,अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सेवा सम्मान,आइकॉन ऑफ़ यूपी एवार्ड, गीता ग्लोरी अवार्ड, स्वामी विवेकानंद युथ लीडरशिप अवार्ड,
नेशनल ह्युमेनिटी अवार्ड,यूनिटी ऑफ़ इंडिया अवार्ड,अंतर्राष्ट्रीय रक्तक्रांति सम्मान,अखण्ड भारत वीर शिरोमणि सम्मान,गोरखपुर युवा रत्न सम्मान आदि 500 से अधिक सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हुए हैंI

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading