ईद मिलादुन्नबी गणेश पूजा मूर्ति विसर्जन को देखते हुए इमाम चौक एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला ने 11 सूत्री मांग *पत्र जिला अधिकारी को दिया*
गोरखपुर इमाम चौक एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला *कोषाध्यक्ष शकील अहमद अंसारी* मोहम्मद नासिर इरफान घोसी इसराइल घोसी कमरुद्दीन मंसूर आलम महफूज आलम निसार अहमद सज्जादा मोहम्मद नशीर हाफिज मौलाना मोहल्ले के तमाम नागरिक ने मिलकर जिला अधिकारी महोदय को 11 सूत्री मांग पत्र दिया इसमें पत्र के माध्यम से जब अब्दुल्ला इमाम चौक एक्शन कमेटी के अध्यक्ष ने प्रशासन को अवगत कराया की आने वाले दिनों में ईद मिलादुन्नबी के हजारों जुलूस शहर से निकले जाएंगे इस जुलूस के बाद गणेश प्रतिमा मूर्ति विसर्जन के जुलूस भी निकाला जाएंगे ऐसे में शहर की तमाम सड़के क्षतिग्रस्त है सड़के गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़कों पर लटकते हुए विद्युत तार बढी हुई पेड़ों की टहनियों जो सड़क के किनारे हैं जुलूस में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं इन्हें ठीक कर दिया जाए ताकि जुलूस अमन के साथ शांति का परिचय देते हुए शहर से अपने-अपने समय से निकलकर अपने-अपने समय पर समाप्त हो जाए किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने पाए जुलूस में हजारों हजार नागरिक रहेंगे ऐसे में सड़कों का क्षतिग्रस्त होना सड़कों पर मलबे पड़े रहना है सड़कों पर अतिक्रमक का होना बाधा उत्पन्न कर सकता है जुलूस को देखते हुए इन सारी बधाओ को दूर करने के लिए अब्दुल्ला ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांगों को रखा है ताकि समय रहते सारी समस्याएं दूर हो जाए और शांतिपूर्वक गणेश प्रतिमा ईद मिलादुन्नबी जैसे बड़े त्यौहार संपन्न हो सके
