ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को

गोरखपुर। रबीउल अव्वल शरीफ की पहली तारीख सोमवार 25 अगस्त को है। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रुप में शुक्रवार 5 सितंबर को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न मोहल्लों से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला जाएगा। ईद मिलादुन्नबी पर पूरे माह जलसा व महफिल होगी। यह जानकारी सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी ने दी है।

उन्होंने अवाम को मुबारकबाद पेश करते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत व पैगाम को आम करने की अपील की है।

चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के इमाम मौलाना महमूद रजा कादरी ने कहा कि कसरत से अल्लाह तआला की इबादत व कुरआन-ए-पाक की तिलावत करें। दरूदो सलाम का नजराना पेश करें। रोजा रखें। मिलाद की महफिल सजाएं। शरीअत के दायरे में रहकर ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की खुशियां मनाएं। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पैगाम से अवाम को रू-ब-रू करवाने के लिए किताबें बांटें। अमन शांति के साथ तयशुदा रास्तों से जुलूस-ए-मुहम्मदी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम निकालें। जुलूस में लोग इस्लामी लिबास, अमामा शरीफ व इस्लामी टोपी में सादगी के साथ शिरकत करें।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading