*AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान किया जाय*
गोरखपुर l AIMIM गोरखपुर के कार्यकर्ताओं नें जिलाध्यक्ष जनाब अहमदुल्लाह एवं नगर अध्यक्ष कैश अंसारी के नेतृत्व में AIMIM उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत अली को लगातार अराजक तत्वों द्वारा फोन कॉल, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमो से जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 दिन बुधवार को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी गोरखपुर एवं पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन दिया गया साथ ही यह मांग किया गया है प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली साहब को सुरक्षा दिया जाय और धमकी देने वाले सभी लोगो पर कानूनी कार्यवाही की जाय। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वाजिउल्लाह अंसारी, ज़िला महासचिव शमीम खान,मो० सलीम,शहनवाज़ व शहबाज़ जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित रहें।


