*डीजे संचालकों को सख्त निर्देश, अश्लील,सांप्रदायिक व राजनीतिक गाना बजाने पर रोक*

*मूर्तिकार अपने यहां तैयार होने वाली प्रतिमाओं का रखेंगे रिकॉर्ड*

*दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दृष्टिगत रखते हुए तिवारीपुर थाने पर हुई बैठक*



गोरखपुर। आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी राजकरन नैय्यर के निर्देश पर तिवारीपुर थाना प्रभारी सूरज सिंह की अध्यक्षता में तिवारीपुर थाने पर डीजे संचालको मूर्तिकारों के साथ बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में सभी को अवगत कराया गया।

तिवारीपुर थाना प्रभारी सूरत सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों ,मूर्तिकारों के साथ बैठक आयोजित की गई । डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया है कि दो से ज्यादा साउंड डीजे पर नहीं लगेंगे उससे अधिक की बुकिंग आती है और संबंधित थाना प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र में इसकी अनुमति दी जाती है तभी दो से अधिक डीजे बजा सकते हैं। डीजे पर अश्लील सांप्रदायिक और राजनीतिक गाने नहीं बजाना है इससे आपसी सौहार्द बिगड़ने की संभावना रहती है।
थाना क्षेत्र के मूर्तिकारों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने यहां बनने वाली प्रतिमाओं का रजिस्टर में रिकॉर्ड रखेंगे की कितनी प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं और कहां-कहां भेजी जा रही हैं इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है बीपीओ को मूर्तिकार को सूचना देनी होगी कि यह मूर्तियां उनके क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में जा रही है और संबंधित थाना प्रभारी को भी इससे अवगत कराया जाएगा आदि तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई है शासन की मनसा के अनुसार कार्य किया जा रहा है त्योहार में खलल डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान जाफरा बाजार चौकी इंचार्ज राजेश पांडेय ,डोमिनगढ़ चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह, घासी कटरा चौकी इंचार्ज दीनानाथ पांडेय उपनिरीक्षक रोहित साहू समेत बड़ी संख्या में पहुंचे मूर्तिकार और डीजे संचालक मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading