अरुशान न्यूज।कैम्पियरगंज गोरखपुर। 23 सितम्बर को विकास खंड जंगल कौड़ियां के ग्राम पंचायत जंगल कौड़ियां और चिउटहा में सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) के मार्ग दर्शन में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कराया गया! कार्यक्रम में स्वच्छता श्रमदान के साथ सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित की गई! प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ स्वच्छता संवाद आयोजित कर उन्हें स्वच्छता पखवाड़े को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया इसी क्रम में स्वच्छता बैठक भी किया गया जिसमें आगामी गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर आयोजित होने वाले स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाई गई बच्चों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया ग्राम पंचायत के मजरे में घर_ घर जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया दवा छिड़काव और सामुदायिक शौचालय के मरम्मत कार्य से स्वच्छता अभियान को और मजबूती मिलेगी! उक्त कार्यक्रम में खंड प्रेरक आशीष कुमार श्रीवास्तव, गरिमा दस्ता की राजकुमार, सोमनाथ स्कूल टीचर नसरीन फात्मा, मीना देवी, अनीता गुप्ता, पूनम त्रिपाठी, सुषमा आर्या, अनिल दुबे एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading