गोरखपुर प्राथमिक विद्यालय कबिलासपुर की शिक्षामित्र सरिता चंद्र का आकस्मिक निधन हो जाने पर शिवकुमार ओझा की अगुवाई में शिक्षकों ने आपसी सहयोग द्वारा 40000 धन इकट्ठा करके चेक के माध्यम से मृतक के पुत्र को दिया। इस दुख के घड़ी मे खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा मनोज सिंह ने मृतक शिक्षा मित्र के परिजनों को ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा परिवार सदैव आप परिजनों के साथ है। मृतक शिक्षा मित्र के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द चंद, पूर्व ब्लॉक मंत्री रतन सिंह,विवेक सिंह,रितेश कुमार,अशोक सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading