*राजेन्द्र हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

गोरखपुर।
राजेन्द्र हॉस्पिटल, गोरखपुर द्वारा शनिवार को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के मंडल कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन मंडल प्रबंधक  मनोज कुमार ने किया और चिकित्सकों को बुके भेंट कर सम्मानित किया।

शिविर में लगभग 50 से 60 मरीजों का परामर्श व उपचार किया गया। इस दौरान राजेन्द्र हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अभिषेक यादव ने कहा कि एफसीआई कर्मचारियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अस्पताल चौबीसों घंटे तत्पर है।

एफसीआई मंडल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने कहा कि सूचीबद्ध अस्पताल के रूप में राजेन्द्र हॉस्पिटल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है, जहां सभी प्रकार का इलाज उपलब्ध है और अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रही।

शिविर में विशेष रूप से श अमित कुमार,  विक्रांत विश्वकर्मा,  रजत कुमार, राजेन्द्र हॉस्पिटल के प्रबंधक मोहम्मद अहमद, डॉ. मनोज यादव, मिस कृतिका, मिस शशि,  सूरज लाल,  सोभित सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading