प्रो यूपी सिंह के निधन से अधिवक्ता शोकाकुल
भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने व्यक्त की शोक संवेदना
शिक्षा जगत की अपूर्णीय क्षति
         भाजपा विधि प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र इकाई ने प्रोफेसर यूपी सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया कलेक्ट परिसर गोरखपुर में प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल ने अधिवक्ताओं की आवश्यक बैठक आहूत की जिसमें  अधिवक्ताओं ने 2 मिनट मौन रहकर शोक संवेदना व्यक्त की इस दौरान लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
वे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में गणित के विभागाध्यक्ष,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व कुलपति प्रो यूपी सिंह हमारे बीच नही रहे प्रो सिंह का गोरखनाथ मंदिर से अंतिम समय तक लगाव रहा उन्होंने सदैव शिक्षा के क्षेत्र में शुचिता कर्तव्य परायणता पर जोर दिया प्रो सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष व मुख्य नियंता रहे साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांत सरसंघचालक, एमपी शिक्षा परिषद  अध्यक्ष के दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया तथा उनके पुत्र प्रो वीके सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे तथा परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
      शोक संवेदना व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में प्रमुख रुप से जिला अधिवक्ता एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे, क्षेत्रीय सह संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी,हरि प्रकाश मिश्रा,रवि प्रकाश शुक्ला,विष्णु कांत शुक्ला,गजेंद्र मणि त्रिपाठी,निकेत नारायण सेवक पांडे,केडी पाठक, डीजीसी प्रियानंद सिंह,डीजीसी विवेक सरकारी, कृष्णा नंद तिवारी, भास्कर शुक्ल,वीरेंद्र सिंह,उपेंद्र दूबे,अखिलेश दूबे,रामरूप त्रिपाठी,धीरेन्द्र जायसवाल,अनादि मिश्रा,सुदामा प्रसाद चौधरी,धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह,सचिन द्विवेदी,संजय भारती,श्रीकृष्ण चंद्र,सदानंद चतुर्वेदी,राजकमल शुक्ला,नरेंद्र महंता,शम्भू नारायण,आशुतोष मिश्र,मृत्युंजय राज सिंह,केपी सिंह,रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अचल खरे,विनय उपाध्याय,रमाशंकर राम त्रिपाठी,सूर्यभान सिंह,रघुनंदन दूबे,राकेश श्रीवास्तव,रविंद्र श्रीवास्तव,गंगेश्वर त्रिपाठी,रूपल मौर्य,कृष्ण मोहन सिंह सरकार,संजय श्रीवास्तव,अनिरुद्ध पांडे,चंद्रभूषण दूबे, अभय नंदन त्रिपाठी,संजय भारती,अजय मिश्रा,राजेश श्रीवास्तव, परमानन्द सिहं, अजय सिंह संचू, सौरभ श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मिश्रा,अजय पांडे,विरेन्द्र शर्मा,विनोद सिंह बघेल,अमिता शुक्ला,स्नेहा मिश्रा,पुष्पा सिंह,करुणा शुक्ला, गुंजन श्रीवास्तव अजिता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading