*ई-रिक्शा से जा रहे व्यापारिक के साथ चोरी करने वाले दो अभियुक्त को नखास इंचार्ज ने किया गिरफ्तार*

*चोरी का 39000 रुपये व दस्तावेज को पुलिस ने किया बरामद*

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल मिला है पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करके उनके सही ठिकाने यानी जेल में भेजने का काम किया है। महाराजगंज जिले के रहने वाले ओमप्रकाश पटेल अपनी पत्नी के साथ 29 सितंबर को रेती चौक स्थित शहमारूफ़ के पास बाजार करने ई-रिक्शा से आ रहे थे। इसी दौरान ऑटो में बैठे दो शातिर चोरों ने बड़े ही चालाकी के साथ उनके पास रखा हुआ 39000 रुपये नगद, आधार कार्ड समेत और दस्तावेज को चुरा कर फरार हो गई । पीड़ित जब शाहमरूफ़ पहुंचा तब उसे चोरी की जानकारी हुई इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने घटना के खुलासे के लिए नखास चौकी इंचार्ज विवेक कुमार चतुर्वेदी को लगाया गया। चौकी इंचार्ज ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर तंत्र की मदद से आखिरकार घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर अवधेश कुमार गुड्डू और उसका साथी देवा को इलाहीबाग बँधे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया । पुलिस ने व्यापारी से चोरी हुए 39000 रुपये नगद आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज को बरामद करने में सफलता हासिल की । पकड़ा गया शातिर चोर अवधेश कुमार गुड्डू पुत्र राम अवध निवासी जाटेपुर उत्तरी थाना गोरखनाथ पर पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं जबकि उसका साथी देवा खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में नखास चौकी इंचार्ज विवेक कुमार चतुर्वेदी ,कांस्टेबल रंजीत सोनी ,कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल ब्रह्मानंद कुमार, कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading