भस्मा रामलीला के छठे दिवस पर सीताराम का वैदिक विवाह – भव्य बारात ने मोहा मन


भरत, लखन और शत्रुघ्न के विवाह मंचन ने भी दर्शकों को किया भावविभोर


गोरखपुर

भस्मा ग्राम में आदर्श रामलीला प्रचार समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के छठे दिवस पर सीताराम का वैदिक रीति-विधान से विवाह का अद्भुत और भावपूर्ण मंचन किया गया। संपूर्ण मंडप विवाह गीतों, वेद मंत्रों और जयघोषों से गूंज उठा। मंच पर सजे जनकपुरी दरबार और अयोध्या से आई भव्य बारात के दृश्य ने मानो सभी को त्रेता युग में पहुँचा दिया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जब प्रभु श्रीराम और माता सीता का पाणिग्रहण संस्कार हुआ, तो पूरा पंडाल भक्तिरस से सराबोर हो उठा। दर्शकों ने पुष्पवर्षा कर विवाह दृश्य को और अधिक मंगलमय बना दिया। साथ ही भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के विवाह मंचन ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और समर्पण से प्रत्येक दृश्य को जीवंत बना दिया। शानदार अभिनय करने वालों में रजनीश पाण्डेय, गिरिजेश पाण्डेय, डॉ. सौरभ पाण्डेय, बजरंगी सहाय पाण्डेय, फणीश पाण्डेय, सोमनाथ पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, अमित पाण्डेय, समीर पाण्डेय, सर्वदानंद पाण्डेय,विश्वंभर पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, नितिन पाण्डेय, शिवेश पाण्डेय और बाल कलाकार सौराष्ट्र पंकज पाण्डेय के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे।

कलाकारों की भावपूर्ण अदायगी, पारंपरिक वेशभूषा और मंच सज्जा ने विवाह दृश्य को भव्यता और दिव्यता प्रदान की।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading