प्राइवेट बस से लाया जा रहा है 1000 किलो नकली खोवा को फ़ूड विभाग ने पड़ा

विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मिलावटखोरों मचा हड़कंप

गोरखपुर। दीपावली पर्व के दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सुबह 4:00 बजे ही मिलावटी, नकली खोवा की बरामदगी के लिए टीम निकली हुई थी मुखबिर के जरिए सूचना मिला कि कानपुर से प्राइवेट बस में नकली खोवा गोरखपुर आ रहा है। टीम ने गोरखपुर वाराणसी मार्ग स्थित महोब के पास स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर छापेमारी की कार्रवाई की गई तो वहां से 1000 किलो नकली खोवा को टीम ने बरामद किया है प्रथम दृष्टया अपमिश्रित प्रतीत होने पर इसे अपने कब्जे में लिया गया है मौके पर खोवा को लेने वाला कोई नहीं आने पर टीम उसे जप्त कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार के समय मिठाईयां और खोवा की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावटखोर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है आज सुबह ही सूचना मिली कि कानपुर से प्राइवेट बस के जरिए खोवा आ रहा है मौके पर पहुंची टीम ने 1000 किलो खोवा को जप्त किया है। टीम ने रेलवे बस स्टेशन के पास से हमसफर ट्रेन से लाया गया 400 किलो खोवा को भी जब्त करने का काम किया गया है विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है कारोबारी विभाग पर अनर्गल आरोप भी लगा रहे हैं बरहाल इससे विभाग पर कोई फर्क नहीं पड़ता है और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह ,नागेंद्र चौधरी, शैलेंद्र श्रीवास्तव और फूड सेफ्टी ऑन व्हील की प्रभारी भी मौजूद रहे। टीम ने मौके पर पाए गए खोवा की जांच की गई तो उसमें मिलावट पाई गई है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading