*सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन गोरखपुर के चुनाव के लिए रिट याचिका दाखिल*
याचिका कर्ता अनूप शुक्ला एडवोकेट ने बार में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के पालन का किया अनुरोध
गोरखपुर।बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर का 1 वर्ष का कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्त हो चुका है। बार एसोसिएशन के बाय लॉज के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल मात्र 1 वर्ष का होगा तथा विशेष परिस्थितियों में ही अल्डर्स कमेटी के रिकमेंडेशन पर इसे मात्र एक माह के लिए बढ़ाया जा सकता है.. परंतु वर्तमान कार्यकारिणी सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का कार्यकाल लगभग बाय लाज के विपरीत 20 महीने का हो चुका है,,तथा अभी भी कार्यकारिणी ने चुनाव की कोई घोषणा नहीं की है। जबकि यह कार्यकारिणी कालातीत हो चुकी है। इस संबंध में सिविल कोर्ट बार के वरिष्ठ सदस्य श्री अनूप शुक्ला एडवोकेट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक रिट के माध्यम उच्च न्यायालय से अपेक्षा की है कि वह गोरखपुर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए तत्काल आदेश पारित करें।श्री शुक्ल ने बताया कि वर्तमान में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी को कोई अधिकार नहीं है कि वह बार के परिपेक्ष में कोई भी निर्णय ले सके। यह अधिकार सिर्फ और सिर्फ एल्डर्स कमेटी को है जिसे अभी तक प्रकाश में नहीं लाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बार की लोकतांत्रिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए तत्काल चुनाव कराया जाना आवश्यक है।
