गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सचिव आफताब अहमद एवं महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नेताओं ने सरकार से प्रदेशभर में व्यापक एवं प्रभावी वृक्षारोपण अभियान चलाने की मांग की। आफताब अहमद एवं विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, लगातार घटते वन क्षेत्र और अंधाधुंध पेड़ों की कटाई मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल की भी ठोस व्यवस्था होनी चाहिए। सरकार को शहरों और गांवों की खाली पड़ी सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में गंभीर प्रयास करने चाहिए।
विनोद विश्वकर्मा एवं आफताब अहमद ने कहा कि भीषण गर्मी, जल संकट, वायु प्रदूषण और अनियमित वर्षा जैसी समस्याएं प्रकृति के बिगड़ते संतुलन का परिणाम हैं। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। शुभम यादव एवं शहाबुद्दीन घोषी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना होगा। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनिल कुमार यादव, विनोद विश्वकर्मा, शुभम यादव, शहाबुद्दीन घोषी, अछैबर कन्नौजिया, अनूप यादव, मोहन यादव, गोलू यादव, विजय यादव, सोनू अली, मोहम्मद हसन, दुर्गेश चौधरी, गोविंद प्रजापति, आमिर अंसारी, आदिल अली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading