*एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर गोरखपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई*
*क्राफ्ट प्रदर्शनी में उम्दा मुकाम हासिल करने वाले छात्र व छात्राओं को किया गया सम्मानित*
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत की एकता और अखंडता की प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भारत सरकार के कौशल विकास मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर गोरखपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोजेक्ट कार्य एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें उम्दा मुकाम हासिल करने वाले प्रतिभागियों को रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट की तरफ से पुरस्कार वितरित किया गया। पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट की जानिब से किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले नसीम अशरफ फारुकी में कुरान की तिलावत की। कक्षा 5th की छात्रा मोना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस छात्रा ने शॉपिंग मॉल का एक नक्शा क्राफ्ट के रूप में प्रदर्शित किया था, जिसमें लिफ्ट, हॉस्पिटल, मूवी थिएटर एवं रेस्टोरेंट आदि सभी को दर्शाया गया था। कक्षा 5th की छात्रा शिफा शकील ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस बच्ची ने भारत सरकार की स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे स्टेशन बनाकर यह दर्शाया था कि आधुनिक रेलवे स्टेशन में इसी तरह से सफाई होनी चाहिए। क्लास 4th की छात्रा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस बच्ची ने पानी वाली एटीएम मशीन बनाई जिसमें से गिलास लगाते ही पानी निकलने लगा। टॉप 10 बच्चों को कंसोलेशन गिफ्ट भी प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि प्रयास एक परिवर्तन के संस्थापक आदरणीय प्रवीण श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में बताया कि इस तरह से प्रोग्राम करके समय-समय पर बच्चों का मार्गदर्शन करते रहना चाहिए जिससे बच्चों का मनोबल बना रहता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर अहमद साहब ने दुआएँ देते हुए बच्चों को बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल को पूरे भारतवर्ष के साथ – साथ पूरी दुनिया में लौह पुरुष का खिताब कैसे मिला।
विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में गोरखपुर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता जलालुद्दीन खान एडवोकेट साहब ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाटर मैन हाजी जलालुद्दीन कादरी साहब ने सभी बच्चों को मुबारकबाद पेश किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने किया और बच्चों के अंदर छुपे मुकाम को बाहर निकलने का मंत्र बताए। बड़ों का आदर और छोटों के साथ मोहब्बत की अहमियत को समझाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा परवीन और उप प्रधानाचार्या निदा फातिमा ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर सद्दाम खान, खेल शिक्षक मोहम्मद इरफान, सत्यम गहलोत, मोहम्मद फिरोज, सूबिया खान, शमा खान, अलीशा खान आदि लोगों ने शिरकत की।



