गोरखपुर ।नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट उत्तर प्रदेश परिवार ने गोरखपुर शहर के नए शहर क़ाज़ी मुफ्ती मोतिउर्रहमान कासमी नदवी को शहर काजी एवं मुफ्ती सदाकत हुसैन कासमी को नायब शहर काजी गोरखपुर चुने जाने पर नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान के दिशा निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी की अध्यक्षता मे माउंट सीना अकादमी गोरखनाथ के ऑफिस पहुंच कर उनको मोमेंटो नेशनल ह्यूमन राइट्स सम्मान पत्र देते हुए अंग वस्त्र बुके देकर सम्मानित किया गया।जहां सम्मान समारोह मे खुशी जाहिर करते हुए शहर क़ाज़ी मुफ्ती मोतीउर्रहमान काज़मी ने नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट परिवार के प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी का शुक्रिया अदा किया और पर्व त्यौहार अन्य मसलों मसायल पर ह्यूमन राइट्स परिवार के सदस्यों के साथ सहयोग की बात कही। जहां प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने सम्मान करते हुए कहा कि हम सभी बहुत खुश है कि हम लोगों को दिन समाज के जानकार शहर मे अच्छी पकड़ रखने वाले शहर क़ाज़ी मुफ्ती मोतीउर्रहमान काज़मी जैसा शहर क़ाज़ी मिला है। नेशनल ह्यूमन राइट्स परिवार उत्तर प्रदेश सहित गोरखपुर में भी मज़बूत संगठन हैं जो शहर क़ाज़ी मुफ्ती मोतीउर्रहमान काज़मी जी के सहयोग में सहयोगी रहेगा। सम्मान समारोह के मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे जिसमें नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद समीउद्दीन समी,प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ इरफान खान ,प्रदेश सचिव हाफिज मुजीबुर्रहमान ,इरफान मुगल ,अफरोज ,हाफिज अजीजुर्रहमान साहब सहित बड़ी संख्या मे हाफिज व अन्य मौजूद रहे।


