सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर समाजवादियों ने किया विनम्र श्रद्धांजलि आफताब अहमद बोले लौह पुरुष के आदर्श आज भी हैं प्रेरणास्रोत 
गोरखपुर। भारत के लौह पुरुष और देश की एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद एवं अनिल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर गोलघर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर आफताब अहमद ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 562 रियासतों को एकजुट कर भारत की अखंडता को सुनिश्चित किया, इसलिए उन्हें “भारत का लौह पुरुष” कहा गया। उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शिता ने भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया। उन्होंने कहा कि आज के समय में सरदार पटेल के विचारों और सिद्धांतों को अपनाना बेहद जरूरी है। जिस एकता, समानता और न्याय की बात सरदार पटेल करते थे, वही समाजवादी पार्टी की भी मूल भावना है। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल की जीवनी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र की सेवा की जा सकती है। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और देश की अखंडता, भाईचारे व एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर अनिल कुमार यादव, उमेश निषाद,गोलू यादव, अक्षबर कनौजिया,आफताब अहमद, अनूप यादव, शुभम यादव,नदीम अहमद,शहाबुद्दीन घोषी, आदि लोगों उपस्थित है!

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading