गोरखपुर,पाली । पाली ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के देखभाल रख रखाव एवं उनके शिक्षण प्रशिक्षण हेतु दिव्यांग बच्चों के पेरेंट्स काउंसलिंग का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कुवर विक्रम पांडेय की अध्यक्षता में किया गया । परामर्शदाता के रूप में स्पेशल एजुकेटर विष्णु देव,सुमित कुमार पाठक, सुनील जायसवाल, दिव्यांग बच्चों के अभिभावक को अनेक प्रकार की दिव्यांग के बारे में जागरूक किया गया । कैसे अपने दिव्यांग बच्चों की देखभाल रखरखाव उनकी शैक्षिक सपोर्ट किया जाता है और परिषदीय विद्यालयों में संचालित विभिन्न प्रकार की दिव्यांग बच्चों से संबंधित योजनाओं के बारे में चर्चा की गई जिसे होमबेस एजुकेशन से संबंधित दिव्यांग बच्चों के देखभाल रख रखाव बेसिक शिक्षा विभाग एस्कॉर्ट स्टाइपेंड जैसे योजनाओं के बारे में बताया गया ,और इन बच्चों को कैसे स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनाकर समाज के मुख्य धारा में जोड़ा जाए । तमाम तरह गतिविधियों के बारे में चर्चा किया गया 53 अभिभावक उपस्थित रहे सभी माता-पिता को भावनात्मक रूप से दिव्यांग बच्चों से जुड़ने के लिए मोटिवेट किया गया । रिसोर्स पर्सन के रूप में सहायक अध्यापक सविता सिंह, प्राथमिक विद्यालय डुगडुहिया और प्रवीण कुमार गुप्ता, शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर सहित बी.आर.सी के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कुवर विक्रम पांडेय ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं का अवलोकन करके समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का माध्यम बनाकर दिव्यांग बच्चों को स्वालंबी एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है ।

