


गोरखपुर। 2 नवम्बर को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जनपद अध्यक्ष रमेश कुमार भारती के नेतृत्व में चम्पा देवी पार्क से पंचाती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद अध्यक्ष कुशीनगर से प्रमोद गौड़ ,देवरिया जनपद अध्यक्ष मनोज राजभर, संतकबीर नगर जनपद अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,PWDअध्यक्ष रामलाल यादव राज्य कर्मचारी महा संघ,ज्योति पाण्डेय लो.नि.वि.
प्रदेश महामंत्री, यू.पी.सिंह उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ सर्विस मिनिस्ट्रीएल सर्विसेज,नंदलाल यादव क्षेत्रीय मिनिस्ट्रीएल एशोसिएशन लोक निर्माण विभाग, आर. के.पाठक क्षेत्रीय अध्यक्ष शिक्षा विभाग,एवं संगठन के कर्मचारियों का विशाल जनमानस पेंशन शंखनाद महा रैली शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष के द्वारा ज्ञापन दिया गया।और तरह-तरह के बैनर, झंडे, तख्ती, इस्तेहारों एवं नारों के माध्यम से हजारों कर्मचारी राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार से पुरानी पेंशन बहाली के लिए पुरजोर तरीक़े से अपनी माँग की। जिला अध्यक्ष रमेश भारती ने कहा की अगर हमारी पुरानी पेंशन बहाल सरकार नही करती हैं तो हम शिक्षक कर्मचारी 2024 में सरकार उखाड फेकने का कार्य करेंगे
और जिला महा मंत्री ने रामसूरत यादव,
एवं गोरखपुर जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्षराममिलन पासवान ने प्रदेश सरकार एवं केन्द्र प्रदेश सरकार से मीडिया के माध्यम से कहा कि विधायक, संसद,मंत्री अगर पुरानी पेंशन ले सकते हैं तो हमें क्यों पुरानी पेंशन नहीं दे सकते हैं जिला आई टी सेल मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा व जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाली बहुत ही जरुरी है पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे का लाठी है और बुढ़ापे का दवा है हम सरकार से अनुरोध करते हैं की हमारी पुरानी पेंशन बहाल करे।इस धरना कार्यक्रम मेंं उपस्थित रहे परदेशी पासवान, उमेश सिंह, रामदुलारे यादव, दिलीप गुप्ता, रामकुमार राव, मोलईप्रसाद,परमेश्वर पासी, शिवेन्द्र नाथ मिश्रा, शम्भूनाथ गौड़,सूर्य भान सिंह, पिन्टू कुमार,राजू प्रसाद एवं जिले के बीस ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष, माहा मंत्री ब्लाक कोषाध्यक्ष, जिला आईटी सेल समेत मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारी शंखनाद रैली में सम्मिलित हुए।
