*परिषदीय प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र, बसंतपुर खास में हुआ बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम*

गोरखपुर : आज दिनांक 14-11-2025 दिन शुक्रवार 12:00 दिन में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर खास नगर क्षेत्र गोरखपुर में बाल दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।  बच्चियों के द्वारा शानदार गीतों का कार्यक्रम किया गया एवं देश भक्ति गीतों पर नृत्य किया।

स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती नाज़ बानो का स्कूल के बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा व्यवहार सदा ही रहता है । स्कूल की साफ सफाई मैनेजमेंट बहुत ही शानदार रहा।

आज बाल दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी़ कार्यक्रम में उपस्थित हुए और शानदार कार्यक्रम करने के लिए बच्चों को स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती अनाज बानो जी के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बच्चों और बच्चियों को गिफ्ट देकर शाबाशी दिया तथा उनका मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नाज़ बानो, मुख्य अतिथि मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रज़ी, मोहम्मद अज़ीज़ रिजवी एडवोकेट, एक्स रेलवे ऑफीसर संरक्षक मानव अधिकार संगठन, वरिष्ठ समाजसेवी अजय शंकर श्रीवास्तव, पूर्व सभासद संजीव सिंह,सोनू, बृजेश नंदन यादव गवर्नमेंट स्कूल श्री नवीन दुबे, मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी मुहम्मद युसूफ, मिडिया प्रभारी तनवीर आलम, श्रीमती कुसुम श्रीमती मोहसीना सहित स्कूल के टीचर, बच्चों के पेरेंट्स भारी संख्या में उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading