बड़गो टावर के पास बिजली तार बीच रोड मे गिरा कभी भी हो सकता है बड़ी दुघर्टना
कई जगह बिजली कनेक्शन तार कटे फटे हुए है दो हफ्ते से है आवागमन ठप
रिपोर्ट/ मिन्हास सिद्दीकी
गोरखपुर। महानगर के नगर निगम नव निर्मित वार्ड नंबर 11 बड़गो टावर के पास लगभग दो हफ्ते से बीच सड़क पर गिरे हुए झूलते हुए बिजली के कनेक्शन तार जो जो कहीं जगह कटे हुए भी हैं। सड़क पर चल रहे राहगीर जानवर कभी भी एक बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। कभी भी एक बड़ी दुर्घटना का हो सकता है बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी अभी तक नहीं आए। आसपास के लोगों कहना है बिजली कनेक्शन तार बीच सड़क पर दो हफ्ते से गिरा हुआ है । बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी अभी तक इसको सही करने नहीं आया जो एक बड़ी हादसा कभी भी हो सकता है।
