गोरखपुर । विद्वत् जनकल्याण समिति के महामंत्री व श्री हनुमत् ज्योतिष सेवा संघ के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित बृजेश पाण्डेय ने बताया की ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भगवान श्रीराम जी से भक्त हनुमान जी का प्रथम मिलन हुआ था। इसलिए ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। इसबार ज्येष्ठ मास मे अधिकमास (पुरुषोत्तम) पड़ रहा है, जिसका अद्भुत संयोग बन रहा है। ज्येष्ठ मास मे चार या पांच मंगलवार पडता है परंतु इसबार आठ मंगलवार पड़ने से और भी महत्व बढ गया है। बड़े मंगल के दिन हनुमान जी महाराज का षोडशोपचार पूजन कर नैवेद्य में चना गुड़ अवश्य अर्पित करें तथा शीतल जल चढ़ाये। श्री हनुमान जी की प्रसन्नता हेतु हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड,हनुमान बाहुक इत्यादि का पाठ एवं भजन कीर्तन करना श्रेयस्कर होता है। विप्रो,गरीबो एवं असहायों में पानी,मीठा,फल एवं अन्य सामग्री वितरण करना फलदायी होता है। जो इसबार बड़ा मंगल 5 मई,12 मई, 19 मई, 26 मई, 2 जून, 9 जून, 16 जून एवं 23 जून को पड़ रहा है।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading