
गोरखपुर अरुशान न्यूज। 7 दिसम्बर 2025 को पुरानी पेंशन बचाओ मंच अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रदेश के सभी जनपदों में 7 दिसंबर को स्व० राम आशीष सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इसी क्रम में जनपद गोरखपुर में विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में स्व० राम आशीष सिंह का शहीद दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राम आशीष सिंह की शहादत बेकार नहीं जाएगी अटेवा ने ठाना है,पुरानी पेंशन बहाल कराना है।हम सरकार से अपील करते हैं कि हम सभी शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किया जाए । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह व जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने किया । उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि एनपीएस यूपीएस के विरोध में 25 नवम्बर 2025 के दिल्ली की रैली जंतर-मंतर ने यह साबित कर दिया है कि देश के शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के सिवाय कुछ भी मंजूर नहीं है। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक नेअपने संबोधन में कहा कि एनपीएस से अधिक घातक व्यवस्था यूपीएस के रूप में सरकार पेश कर रही है।यदि सरकार विकल्प ही देना चाहती है तो ओपीएस अर्थात पुरानी पेंशन चुनने का मौका दें, कर्मचारी खुद तय कर लेगा उसके लिए क्या बेहतर है । शिव प्रसाद शर्मा व अर्जुन गुप्ता ने कहा कि जिस तेजी के साथ सरकार सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही है वह देश के भविष्य के लिए खतरनाक है। निजीकरण देश के भावी पीढ़ी की भविष्य के साथ खिलवाड़ है । कार्यक्रम में सुनील दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना सिंह विरेन्द्र प्रसाद, राजकुमार, संतोष पाठक, अर्जुन गुप्ता, शिव प्रसाद शर्मा, अवनींद्र कुमार सिंह , रामपाल सिंह, रत्न सेन सिंह, ओमप्रकाश सिंह,अजय चौधरी,अजीत कुमार, सतीश चंद्र गुप्ता, रमेश सिंह, अमित कुमार पासवान,अखंड प्रताप मिश्र, दिलीप गुप्ता, यादवेन्द्र यादव, मेवा लाल मौर्य,मनोज शर्मा, वरुण दूबे,व सभी शिक्षक कर्मचारी,एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
