गोरखपुर।  पीपीगंज नगर पंचायत के बंधुपुर में मंगलवार से नवकुण्डीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। इसके लिए सोमवार दोपहर में ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पुलिस बल की मौजूदगी में यह यात्रा संपन्न हुई।
यज्ञ स्थल से शुरू हुई इस कलश यात्रा में एक दर्जन घुड़सवारों ने अपने करतबों से लोगों को आकर्षित किया। ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र गोरखपुर की स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में सेविकाएं भी यात्रा में शामिल हुईं। यज्ञकर्ता बाबा रामदास जी महाराज वाराणसी व आचार्य धनंजय महाराज जी अयोध्या द्वारा कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है।
नगर के प्रमुख व्यवसायी अपने परिवारों के साथ बड़ी संख्या में कलश यात्रा का हिस्सा बने। किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश की सदस्य कनकेश्वरी नंद गिरी , सिंदूर आदि अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। करीब एक दर्जन रथों पर यज्ञ के पुरोहित और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलश यात्रा में मुख्य रूप से यज्ञ आयोजकों में सुभाष छापड़िया, कैलाश छापड़िया, कृष्ण गोपाल अग्रहरि, राम कुमार अग्रहरी, विजय वर्मा, सभासद एडवोकेट रामानंद (दाढ़ी वाले) मनमोहन अग्रहरि, अजीत अग्रहरी, मनोज छपड़िया, बजरंग बली, मुन्ना मधेशिया, विशाल मद्धेशिया,महेंद्र वर्मा परमात्मा मुद्धेशिया,और दावा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीएन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। इनके अलावा नगर के सैकड़ों व्यापारी और बड़ी संख्या में बच्चें महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार सुबह से होगा। यह सात दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम सात बजे से दस बजे तक रासलीला और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पीपीगंज कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी और मनीष राज अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading