गोरखपुर महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में सात दिवसीय शीतकालीन योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र एवं योग गुरु डॉ विनय मल्ल प्रदेश अध्यक्ष योग प्रकोष्ठ विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश ने किया। योग कार्यशाला की शुरुआत योग गुरु डॉ विनय मल्ल ने ॐ शब्द के उच्चारण के साथ किया। तत्पश्चात ध्यान कराया साथ ही साथ विभिन्न प्रणायाम जैसे कपालभांति, अनुलोम विलोम, उज्जायी, भ्रामरी का अभ्यास कराया। उसके बाद सूक्ष्म यौगिक क्रियाओं के अभ्यास के बाद विभिन्न आसन जैसे ताड़ासन, तीर्यक ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, त्रिकोणासन, उत्कटासन, बैठने के आसन में वज्रासन, शशकासन, ऊष्ट्रासन, लेटे हुए आसन में मर्कटासन, सेतुबंधासन, चक्रासन, सिंहासन, भुजंगासन, शलभासन आदि के साथ साथ हास्य योग भी कराया। कार्यक्रम में डॉ सोनल सिंह, डॉ मनोज द्विवेदी, डॉ चिन्मयानंद मल्ल, डॉ सुनील, डॉ हर्षवर्धन सिंह, सत्य प्रकाश चौरसिया, अमित श्रीवास्तव के साथ-साथ 50 प्रतिभागी उपस्थिति रहे। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि दुलारे कन्नौजिया योग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने दी।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading