गोरखपुर । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद के नेतृत्व में शुक्रवार को सीतापुर रोड स्थित जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचकर नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की । इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद जी ने शिक्षामित्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा शिक्षामित्रों का नियमित मानदेय मिले इसके लिए सहानिभूति पूर्वक विचार हो तथा शिक्षामित्रों के एक दिन अनुपस्थित होने पर एक दिन का कटा मानदेय शिक्षामित्रों का वापस हो इस संबंध में बात हुई । जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए पुनः दोबारा किसी दिन मुलाकात करने की बात कही । मुलाकात करने वालों में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार , ब्लॉक अध्यक्ष पिपराइच परीक्षित उपाध्याय, संतोष कुमार, संतोष सिंह, रमेश कुमार, बेचन सिंह ,लालधर निषाद, सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading