गोरखपुर खजनी विधानसभा के क्षेत्रीय मंत्री संतराज पासवान को भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार और नेतृत्व सशक्तिकरण की प्रक्रिया के तहत प्रांतीय परिषद सदस्य नामित किया है। इस नियुक्ति के साथ वे खजनी विधानसभा का प्रतिनिधित्व प्रांतीय स्तर पर करेंगे। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी सक्रियता, ईमानदारी, संगठन के प्रति समर्पण और वर्षों से निरंतर योगदान के आधार पर सौंपी है।
भाजपा ने माना है कि संतराज पासवान की नियुक्ति से संगठन को क्षेत्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी और जनसंपर्क तथा जनाधार में वृद्धि होगी। संगठनात्मक स्तर पर निभाएंगे अहम भूमिका प्रांतीय परिषद सदस्य के रूप में संतराज पासवान— पार्टी की नीतियों व रणनीतियों के निर्माण,
संगठनात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन,
निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी,
क्षेत्रीय मुद्दों पर सीधे जन संवाद,
तथा संगठनात्मक मजबूती
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वरिष्ठ नेताओं के अनुसार—
“प्रांतीय परिषद भाजपा की संगठनात्मक संरचना की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है, जो प्रांतीय एवं राज्य स्तर पर पार्टी कार्यक्रमों के सफल संचालन में निर्णायक योगदान देती है।”
घर पर बधाई देने वालों का तांता नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद क्षेत्र और जिले में हर्षोल्लास का माहौल है।
जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह, करुणेश शाही एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने
संतराज पासवान को अंगवस्त्र भेंट कर और मुँह मीठा कराकर सम्मानित किया। “जनता और संगठन हित सर्वोपरि” — संतराज पासवान नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संतराज पासवान ने कहा—
“भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए मुझे 30 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है।
सदैव जनता और संगठन के हित को प्रधानता दी है।
यह नया दायित्व भी मैं पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊँगा तथा
पार्टी की विचारधारा और मूल्यों को और अधिक सशक्त करने के लिए कटिबद्ध रहूँगा।”



