गोरखपुर। मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियाँ उड़ा रहे है अधिकारी , चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल कार्यालय में ही 1 माह से 2 माह तक पेंडिंग रखा जा रहा है उसके बाद सीएमओ के वहां से बिल वापस आने पर बिल भुगतान पर लगभग 3 माह का समय और लग रहा है यह गलत है और सरासर नियमों का उल्लंघन है इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध है की एक माह के अंदर जमा बिलो के भुगतान कि प्रक्रिया संपन्न कि जाए – रूपेश लोक निर्माण विभाग के आहरण वितरण अधिकारी अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग में दर्जनों दीन दयाल उपाध्याय कैशलेश कार्ड की एप्लीकेशन कार्यालय में पेंडिंग हैं तत्काल बचे हुये कार्ड को सत-प्रतिशत रुचि ले कर बनवावे ऐसी मुख्यमंत्री जी कि मनसा हैं और उनका ड्रीम प्रोजेक्ट हैं – मदन मुरारी
गोरखपुर 11/12/25 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तवा, मंत्री मदन मुरारी शुक्ल,अशोक पांडे ,पंडित श्याम नारायण शुक्ल ,अनूप कुमार श्रीवास्तवा, ई. सौरभ कुमार श्रीवास्तव ,यशवीर श्रीवास्तवा, इजहार अली , राजेश मिश्रा , बंटी श्रीवास्तवा आदि ने संयुक्त प्रेस बयान के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल भुगतान में जमा से लेकर भुगतान तक लगभग 6 माह का समय लग जा रहा है जिससे कर्मचारी एवं पेंशनर्स कि नियमित उपचार समय से पैसे ना मिलने से रुक जा रही है और कुछ बीमारियों में समय से ईलाज ना मिल पाने से जान भी जा सकती हैं l
अतः जिलाधिकारी महोदय से विशेष अनुरोध है की जनपद के सभी कार्यालयों को निर्देशित करदे कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलो के जमा से भुगतान टक कि प्रक्रिया को समयबद्ध करदे जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स का उपचार पैसों के अभाव मे रुकने ना पावे l
पंडीत दीन दयाल उपाध्याय कैश लेश कार्ड हर विभागों मे सत प्रतिशत बनाने के आदेश जारी करें जिससे एक माह के अंदर सभी कैशलेस कार्ड बन जाए जिससे कर्मचारी को जरूरत पढ़ने पर वह अपना तथा अपने परिवार का समय से इलाज कर सके और यह भी अवगत कराना है कि लोक निर्माण विभाग के आहरण वितरण अधिकारी अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के यहां दर्जनों एप्लीकेशन पेंडिंग है जिनका निस्तारण अभी तक नहीं हुआ है कृपया अनुरोध है कि उनका निस्तारण करवाने का कष्ट करें l
जिलाधिकारी महोदय से यह भी अनुरोध है कि सभी अस्पतालों को निर्देशित कर दें कि समस्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को कार्ड का लाभ सत प्रतिशत दे l
इसके अतिरिक्त रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने यह भी कहा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी से अपील है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस कार्ड योजना धारक जब संबंधित अस्पतालों मे जाते हैं तो उनका सही तरीके से इलाज किया जाए अप्रूवल आने तक अस्पताल बेहतर व्यवस्था करें , मुख्यमंत्री जी का आदेश है की इलाज में कोई लापरवाही ना की जाए l रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने यह भी बताया की 15 दिसंबर को नगर निगम में प्रस्तावित पेंशनर्स के धरने में जाकर पेंशनर्स का समर्थन करते हुए नगर निगम में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा ।

