सपा अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अशफ़ाक हुसैन मेकरानी का गोरखपुर में ऐतिहासिक स्वागत
गोरखपुर।समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी अशफ़ाक हुसैन मेकरानी के प्रथम बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य अभिनंदन किया।लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद गोरखपुर स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया,जहाँ समर्थकों ने उन्हें फूलों की मालाओं और बुके से लाद दिया।राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार स्वागत से अभिभूत अशफ़ाक हुसैन मेकरानी ने कहा,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जननायक माननीय अखिलेश यादव जी के दिशा-निर्देश पर और अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी जी द्वारा मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं शीर्ष नेतृत्व का अत्यंत आभारी हूँ और आज गोरखपुर की जनता व मेरे सहयोगियों ने जो सम्मान दिया है,उसके लिए मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।लक्ष्य:अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना मेकरानी ने मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएं।उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य माननीय अखिलेश यादव जी को पुनःमुख्यमंत्री बनाना है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को मजबूती से धरातल पर कार्य करना होगा।समारोह में मुख्य रूप से रहे उपस्थित स्वागत सम्मान समारोह में मुख्य रूप से डॉ.इरफ़ान खान,डॉ.अभय पाल सिंह,हाफ़िज़ मुजीबुर्रहमान,इरफ़ान मुगल,हाज़ी सोहराब खान और पूर्व विधायक प्रत्याशी पण्डित शिवा योगी शामिल हुए।इसके अतिरिक्त सतीश चन्द,स्वामी चरण शाही,रामू तिवारी,अतुल पाल सिंह,मेराज हुसैन,नसरुद्दीन,मोनू पांडेय,दयानन्द गौड़,धनंजय निषाद,श्यामू राही,श्रवण कुमार,एडवोकेट गुफरान खान,रियाज़ हुसैन,मोहम्मद मुक्तद्दीर,संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में मेकरानी समर्थक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading