® ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिऐशन के तहसील अध्यक्ष बनाए गए बरिष्ठ पत्रकार श्री राधेश्याम पाण्डेय

गोरखपुर चौरी चौरा। ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश तहसील ईकाई चौरी चौरा की एक आवश्यक बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष डाक्टर बिपीन शाही की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौरी चौरा विधायक ई.सरवन निषाद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष डाक्टर बिपीन शाही ने काफी दिनों से रिक्त पड़े तहसील अध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ पत्रकार श्री राधेश्याम पांडेय को माला पहनाकर अध्यक्ष बनाने की घोषणा किया।
इस दौरान सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ई. सरवन निषाद व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन सन्नी जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी के चेयरमैन डाक्टर अभिमन्यु कुमार दूबे, प्रधानाचार्य रवि कुमार पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव जय प्रकाश गोविन्द राव, मण्डल अध्यक्ष सुधीर सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूवनेश्वर दूबे, प्रचार मंत्री बृजेश पाठक, सदस्य समीर यादव, रामानंद पांडेय, कृष्ण मुरारी शुक्ला, राजन जायसवाल, डाक्टर योगेन्द्र यादव, पंडित हेमंत तिवारी, संदीप कुमार सहित सभी लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि पत्रकार की आवाज ही जनता की आवाज है चौरी चौरा क्रांतिकारीयों की धरती है यहाँ के क्रांतिकारियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कोई देश नहीं है जहाँ के इतिहास में चौरी चौरा का नाम न हो। उन्होंने पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ की जनता और पत्रकारों के किसी भी काम के लिए सदा तैयार हूँ। इसके लिए मुझे कुछ भी न्यौछावर करना पड़े तो भी पीछे नहीं हटूंगा। इसी क्रम में संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन बीरेंद्र सिंह व प्रदेश सचिव जय प्रकाश गोविन्द राव ने पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता भी एक स्तंभ है जिसे चौथे स्तम्भ के रूप में जाना जाता है। पत्रकार ही अपनी कलम से सबके सुख दुःख का समाज को भेजकर सबको जागृत करता है। संस्था के संरक्षक व सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के चेयरमैन डाक्टर अभिमन्यु दूबे ने पत्रकारिता की सराहना की, और संरक्षक बनाये जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मदद के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। अंत में विधायक ने मनोनीत तहसील अध्यक्ष को बधाई दिया। कार्यक्रम का संचालन पंडित राज कुमार ब्यास ने किया। इस दौरान चेयरमैन सन्नी जायसवाल, पूर्व चेयरमैन व विधायक प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता राज कुमार गुप्ता, पंडित हेमंत तिवारी, प्रचार मंत्री बृजेश पाठक व दुर्गा सिंह सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading