

गोरखपुर। देश के 25 लाख शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता समाप्त कराने जैसे महत्त्वपूर्ण विषय पर टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया(TFI)के प्रतिनिधिमण्डल की वार्ता मा.मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी के साथ सम्पन्न हुई।वार्ता में फेडरेशन के संरक्षक एवं लोकप्रिय सांसद माननीय जगदम्बिका पाल जी ने शिक्षकों के पक्ष को सदैव की भांति बहुत दमदारी एवं विस्तार से प्रस्तुत किया। फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा ने आरटीई के सभी पत्रों के एक एक पैरा पर तथ्यों को प्रस्तुत किया।
इस वार्ता के दौरान माननीय केन्द्रीय मन्त्री द्वारा दिया गया आश्वासन शिक्षकों के लिये सुखद परिणाम होगा।वार्ता दो चरणों में सम्पन्न हुई।
पहले मा मन्त्री जी के आवास पर संक्षिप्त वार्ता हुई। फिर मा मन्त्री जी ने पार्लियामेण्ट ऑफिस में वार्ता के लिये आमंत्रित किया,जहाँ विस्तार से वार्ता हुई।उक्त जानकारी देते हुवे टी यफ आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष राजेश धर दूबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा, मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री राधेरमण त्रिपाठी जी एवं श्री मेघराज भाटी जी वार्ता में उपस्थिति में हुई वार्ता शिक्षकों की नौकरी के प्रति उत्पन्न उहापोह पर एक महत्वपूर्ण कदम है।
