गोरखपुर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त रिटायर आईएएस प्रभात कुमार के प्रेरणा एवं गोरखपुर के जिला मुख्य आयुक्त पुरस्कार से सम्मानित राम जन्म सिंह जी के निर्देशन में आज बेसिक शिक्षा के अकादमिक रिसोर्से परसन (ARP) का एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के विवेकानंद सभागार में संपन्न हुआ।प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए डायट प्रचार्य डॉ अभिषेक पांडे ने कहा कि स्काउट गाइड की गतिविधियां सामाजिक उत्थान के लिए बहुत ही आवश्यक हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें स्काउट गाइड की गतिविधियों से अवगत करना शिक्षकों का कर्तव्य है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं जिलाअध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा कि आज के समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए स्काउट गाइड के सिद्धांतों का पालन करना बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में स्काउट गाइड के पूर्व जिला उप सचिव एवं जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा ने कहा कि बच्चों को स्काउट गाइड के नियमों एवं और सेवा भाव की भावना बच्चों में आत्मसात कराना हम शिक्षकों की जिम्मेदारी है। जिसका निर्वाहन करना आवश्यक है। कार्यक्रम में स्काउट गाइड के इतिहास एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल मोहित कुमार ने कहा स्काउट गाइड की गतिविधियों से बच्चों को अवगत कराकर हम उनमें राष्ट्रीय भावना एवं सेवा भाव की भावना विकसित कर एक अच्छे समाज की संरचना करने में अपना सहयोग करते हैं और शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा जनपद में नवनियुक्त ARP गण बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में स्काउट गाइड की गतिविधियों को ठीक ढंग से संचालित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और इसी उद्देश्य से आज उन्हें बिगनर्स कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण आयुक्त अजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को स्काउट के जनक लॉर्ड वेडेन पावेल के द्वारा निर्धारित किये गए स्काउट गाइड के नियमों एवं सिद्धांतों एवं इतिहास से अवगत कराया।जिला गाइड कैप्टन एवं डीटीसी गाइड प्रतिमा शुक्ला ने प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न प्रकार के स्काउट ताली, रस्सी गांठ आदि की जानकारी देते हुए बच्चों में राष्ट्रीयता की भावना विकसित करने का आवाहन किया। आज के बिगिनर्स कोर्स में अजय कुमार सिंह, प्रतिमा शुक्ला,जिला कब आयुक्त राम आशीष शर्मा,सहायक जिला आयुक्त गाइड तहसील बांसगांव चंद्रकांति गुप्ता,सहायक जिला आयुक्त तहसील खजनी सुषमा त्रिपाठी, शिक्षक नेता अरविंद पांडे आदि ने स्काउट गाइड के बारे में जानकारी देते हुवे अपने विचार व्यक्त किया। -

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading