गोरखपुर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अमर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सिटी ब्लड सेंटर, प्रतिभा कांप्लेक्स, गोरखपुर में बेबस और असहाय लोगों के साथ-साथ थैलेसीमिया, किडनी और कैंसर रोगियों के लिए किया गया। अमर फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक संजय सिंह ने कहा है कि आज भी समाज में जागरूकता की कमी है। लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि समाज में अभी भी लोगों को भ्रम है और एक फालतू का डर है, जिसकी वजह से लोग रक्तदान करने से कतराते हैं। बहुत सारे लोग खून पतला करने की दवा खाते हैं लेकिन रक्तदान नहीं करते। अगर लोग रक्तदान करें तो हृदय की बहुत सारी बीमारियां कम हो सकती हैं। हमको बहुत दया आती है ऐसे नासमझ लोगों पर जो हमसे एक, दो यूनिट ब्लड दिलवाने की बात करते हैं। घर पर जन्मदिन या कोई कार्यक्रम होता है तो बहुत सारे लोग जुटते हैं, लेकिन जब परिवार मे रक्त की आवश्यकता पड़ती है तब लोग रक्तदानियों को और ऐसी संस्थाओं से संपर्क करते हैं। तब उन रिश्तेदारों और जान पहचान के लोगों से वार्ता नहीं करते।
रक्तदानी तो हमेशा रक्तदान करते ही रहते हैं लेकिन जो लोग रक्तदान नहीं करते हैं ऐसी विषम परिस्थिति में उन रिश्तेदारों और मित्रों को आगे आना चाहिए। आज 15 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान करने वालों में अमर फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष अमर सिंह, सुनील यादव, गुल्लक से भूपेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, रूपम चंद, रणजीत सिंह, देवेश सिन्हा, पहली बार रक्तदान करने वाले अनमोल त्रिपाठी, संजय सिंह रघुवंशी, संजय गुप्ता आदि लोगों का भरपूर सहयोग रहा

