युवा जनकल्याण समिति अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर नेता जी के कृतियों को किया स्मरण

गोरखपुर! युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने पैडलेगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतिमा समक्ष जयंती पर पराक्रम दिवस मनाते हुए माल्यार्पण कर नेता जी को नमन किया।
माल्यार्पण करते अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने बोस जी कि कृतियों को स्मरण कर उनके नारे जय हिन्द तथा तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दुंगा का जयकारा लगाये। कुलदीप पाण्डेय ने कहा भारत देश कि आजादी दिलाने मे महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी का योगदान सदैव स्मरणीय है। नेता जी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत व प्रभावशाली व्यक्ति थे। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए नेता जी ने आजाद हिन्द भौज की स्थापना कि तथा इनके द्वारा दिये गये जय हिन्द को राष्ट्रीय नारा व तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूगां को सुप्रसिद्ध नारा अत्यधिक प्रचलन मे आया ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading