महराजगंज हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उस्का (महराजगंज) की मेधावी छात्रा आरफा सिद्दीकी ने एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हेरा पब्लिक स्कूल, आज़मगढ़ द्वारा आयोजित IIT-JEE एवं NEET प्रोग्राम हेतु Millat Talent Quest (MTQ) स्कॉलरशिप परीक्षा में आरफा सिद्दीकी ने मंडल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
इस उपलब्धि पर मऊ में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. अरशद जमाल (डायरेक्टर, स्कॉलर पब्लिक स्कूल, मऊ) द्वारा छात्रा को ₹4000 की छात्रवृत्ति एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता छात्रा की मेहनत के साथ-साथ हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में उपलब्ध अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विद्यालय द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिलता रहता है।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading