*एम. ए. एकेडमी  तुर्कमानपुर में  आयोजित की गई गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा*
गोरखपुर   एम. ए. एकेडमी  तुर्कमानपुर में हर साल की तरह इस साल भी प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के आयोजन से बच्चों में व्यावहारिक कौशल, रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित होती है। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण के सभी बच्चियों ने तरह-तरह के पकवान बनाए जैसे – कबाब पुरी, गाजर का हलवा, गुलाब जामुन, खीर, छोले चाट, कस्टर्ड, खस्ता और दही बड़ा आदि बहुत ही स्वादिष्ट बनाएं। इस अवसर पर परीक्षक के रूप में आए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य व विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर एहसान अहमद ने बताया कि इस परीक्षा के आयोजन से छात्रों को भोजन पकाने, घर की सजावट, स्वास्थ्य देखभाल और संसाधनों के कुशल उपयोग (जैसे समय, पैसा, ऊर्जा) के व्यावहारिक गुण सिखाती है, जिससे वे भविष्य के लिए जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक वाटर मैन हाजी जलालुद्दीन कादरी, डायरेक्टर डॉक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी, प्रधानाचार्या सीमा परवीन, उप प्रधानाचार्या निदा फातिमा उपस्थित थी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading