आलू प्याज मंडी कमेटी का चुनाव हुआ संपन्न
अध्यक्ष वली मोहम्मद व महामंत्री हुए आसिफ अय्यूब
गोरखपुर। पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक महेवा मंडी में आलू प्याज मंडी कमेटी 26-27 का मतदान कमेटी सदस्यों की देखरेख में सकुशल संपन्न हुआ। नई कमेटी में लगभग 45 रजिस्टर्ड फर्म की मौजूद सदस्यों में इस मतदान में हिस्सा लिया। नई कमेटी में अध्यक्ष नबी मोहम्मद महामंत्री आसिफ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित आठ पदों पर प्रतिनिधियों का चयन किया गया। बता दे कि मौजूदा समय में महेवा मंडी में 60 से 65 फर्म आलू प्याज विक्रेता के रूप में रजिस्टर्ड हैं लेकिन लंबे अरसे से आलू प्याज के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान न होने की वजह से कुछ व्यापारियों ने रजिस्टर्ड फॉर्म के सदस्यों को जोड़कर नई कमेटी का गठन किया नई कमेटी का मानना है कि साफ सफाई सुरक्षा सुविधा इन तमाम मुद्दों पर यह नई कमेटी मंडी सचिव और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराते हुए समस्या का समाधान करायेगी। मौजूदा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि विरोध नहीं हम केवल व्यापारियों की सहूलियत और सुविधाएं चाहते हैं जो हमारा हक है वह हमें मिलना चाहिए।
