स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना एवं प्रोत्साहन देना Senco (सेंको) का उद्देश्य-रवीश मिश्रा
गोरखपुर रंगों के के त्यौहार होली के पूर्व संध्या पर Senco (सेंको) की तरफ से एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा |
जिसका उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा/प्रेम/एकता को बढ़ावा देना है |
कार्यक्रम के संयोजक रवीश मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि समय-समय पर Senco (सेंको) विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों को करता रहता है उसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है |
इस कवि सम्मेलन में गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों के कवि अपने प्रस्तुति देंगे | जिसमें कुशीनगर से संतोष संगम,एकता उपाध्याय, मिन्नत गोरखपुरी,सरिता सिंह, आसिया गोरखपुरी,सलमान जफर हरदोई के नाम प्रमुख है |

