मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार जिलाधिकारी महोदय और कोषाधिकारी आदेश का करें अनुपालन:रूपेश

गोरखपुर,  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मांग पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी कर्मचारियों को 28 फरवरी तक वेतन भुगतान किए जाने का आदेश जारी किया है।
परिषद ने इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग से ही कर्मचारियों की यह महत्वपूर्ण मांग पूरी हो सकी है।
ज्ञातव्य है कि 21 फरवरी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने माननीय मुख्यमंत्री को ट्वीट कर होली पर्व से पूर्व वेतन भुगतान की मांग की थी। इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए शासनादेश जारी कर दिया गया है, जिसके तहत प्रदेश के सभी कर्मचारियों, पेंशनरों एवं शिक्षकों के खाते में दिनांक 28 फरवरी तक वेतन आहरित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
परिषद ने जिलाधिकारी गोरखपुर एवं मुख्य कोषाधिकारी से मांग की है कि माननीय मुख्यमंत्री के आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि सभी कर्मचारी होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading