*तिवारीपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, त्योहारों पर गाइडलाइन पालन के निर्देश*


*गोरखपुर।* थाना तिवारीपुर में आज पीस कमेटी की बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली क्षेत्र के सीओ द्वारा की गई, जिसमें आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में सीओ महोदय ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शासन–प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही त्योहार मनाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना अध्यक्ष तिवारीपुर श्री पंकज सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई होने पर नागरिक तुरंत पुलिस प्रशासन से संपर्क करें। पुलिस हर समय जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

इस दौरान जिलाशांति–सद्भावना समिति के सदस्य आदिल अमीन ने कहा कि क्षेत्र के लोग अमन पसंद हैं और बीते लगभग 30 वर्षों से प्रशासन का सहयोग करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ रहते आए हैं और आगे भी सौहार्द बनाए रखेंगे।

उन्होंने नगर निगम एवं बिजली विभाग से विशेष अनुरोध किया कि होली और ईद के अवसर पर पानी एवं बिजली की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में सीओ कोतवाली, थाना प्रभारी तिवारीपुर, सभी चौकी इंचार्ज, जिला शांति–सद्भावना समिति के सदस्य सैयद इरशाद, अहमद मुर्तजा रहमानी, सैयद रेहान, शकील शाही, पार्षद अभिषेक शर्मा, पार्षद जुबेर सुधाकर पांडे सहित तिवारीपुर क्षेत्र के लगभग सभी पार्षदगण एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading