गोरखपुर । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पिपरौली ब्लाक के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र चौधरी के नेतृत्व में पिपरौली ब्लाक के दर्जनों शिक्षामित्रों ने शिक्षामित्र स्थानांतरण, कैशलेस की सुविधा व मानदेय वृद्धि की खुशी में ग्रामीण विधायक माननीय विपिन सिंह जी के आवास पर पहुंच कर उनको मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया ।
विदित हो कि 25 जुलाई 2017 को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किया शिक्षामित्र सहायक अध्यापक से पुन: शिक्षामित्र के पद पर आ गए और तभी से उनकी समस्याएं बढ़ गई और लगभग विगत 9 वर्षों से शिक्षामित्र अपनी समस्याओं को लेकर हैरान, परेशान, संघर्ष, धरना- प्रदर्शन आदि करता चला रहा था लेकिन गत दिनों माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षामित्र का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 18 000 किए जाने तथा इससे पहले स्थानांतरण की सुविधा कैशलेस की सुविधा दिए जाने की खुशी में गुरुवार को जनपदीय शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी व पिपरौली ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षामित्रों ने माननीय विधायक जी के आवास पर सुबह पहुंच कर मुंह मीठा कराते हुए अपनी खुशी का इजहार किया । इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी को मानदेय वृद्धि करने पर आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया तथा माननीय विधायक जी का शिक्षामित्रों के प्रति हमेशा सहानुभूति पूर्वक सहयोग मिलता रहा है इसके लिए माननीय विधायक जी को भी धन्यवाद देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी से शिक्षामित्र की अन्य समस्त समस्याओं का निस्तारण करने का गुहार लगाया ।
इस कार्यक्रम में राम नगीना निषाद जिला अध्यक्ष, अविनाश कुमार जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविन्द्र चौधरी ब्लाक अध्यक्ष पिपरौली,रितु श्रीवास्तव,राकेश कुमार साहनी,इश्वर,श्रीराम,केदारनाथ, राजेन्द्र ,लक्ष्मीशंकर आदि शिक्षामित्र उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading