गोरखपुर टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के आह्वान पर आज दिनांक 26 फरवरी को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोरखपुर के जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे,मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ गोरखपुर के जिलाध्यक्ष संजीव राय,उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में आज जनपद के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने दोपहर 1 बजे से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोरखपुर पर धरना दिया,
धरने को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोरखपुर के जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा कि सरकार को यह सोचना होगा कि इस बढ़ी उम्र के अनुभवी शिक्षकों को टेट परीक्षा के लिए झोंकना प्राकृतिक रूप से अन्याय है,सरकार को शिक्षकों के हितों को ध्यान में रख कर तत्काल अध्यादेश लाना चाहिए अन्यथा मार्च के अंतिम सप्ताह में देश भर के शिक्षक दिल्ली पहुच कर विशाल प्रदर्शन करेंगे।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ गोरखपुर के जिलाध्यक्ष संजीव राय ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट में रिब्यू पटीशन पड़ा है लेकिन भारत सरकार को शिक्षकों की तरफ से अपना पक्ष प्रस्तुत करना चाहिए
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष आकांक्षा सिंह ने कहा कि टेट अनिवार्यता के विरोध में हमारा संघर्ष अंतिम सांस तक चलता रहेगा। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक ज्ञानेंद्र ओझा,सुमंत सिंह के नेतृत्व में टेट मुक्ति का अध्यादेश लाने के समर्थन में नारा लगाते हुवे पैदल मार्च किया तथा उसके बाद माननीय प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि को सौंपा।धरने पर जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा, मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा,हरेंद्र राय, सुधांशु मोहन सिंह, अनिल कुमार पांडेय,राजेश पांडेय,वीरेंद्र धर दुबे, अजय सिंह, डॉक्टर गोविंद राय,योगेश शुक्ला,अनिल चंद,राकेश दुबे,राजेश सिंह,कुलदीप सिंह,राकेश राय,डा सी बी तिवारी,शिवेंद्र उपाध्याय,डॉ आशुतोष मिश्रा,परवेज आलम, कृष्ण कुमार साहनी,हामिद अली, प्रेम प्रकाश सिंह, संपूर्णानंद तिवारी,अच्युतानंद तिवारी, महेंद्र नाथ चतुर्वेदी, वशिष्ठ तिवारी, पुष्पराज दुबे,अरविंद पांडे, योगेंद्र शर्मा, अरविन्द कुमार नेता,सतीश चंद्र,प्रदीप गौड़,रजनी श्रीवास्तव,किरण यादव, किरण लता मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी गण एवं हजारों शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading