गोरखपुर विद्वत जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भारतीय विद्वत् महासंघ के केंद्रीय कार्यालय राजेंद्र नगर पश्चिमी गोरखनाथ में स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्ण मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम विद्वत्जनों द्वारा आचार्य चाणक्य जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा धूप-दीप प्रज्जवलित कर पूजन अर्चन कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। अध्यक्षता महासंघ के उपाध्यक्ष पं राजेश मिश्र ने किया, मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. राजेन्द्र शुक्ल रहे। चाणक्य जी की कृतियों पर प्रकाश डालते हुए पं राजेश मिश्र,पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य, डा.राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि चाणक्य जी हमारे आराध्य हैं इनकी कृतियां हम सबके लिए अनुकरणीय है। चाणक्य जी निर्धन परिवार के रहते हुए भी देश के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए।
चाणक्य ने नंद वंश का विनाश कर मौर्य वंश कि स्थापना किए तथा चंद्रगुप्त मौर्य को शासक बनाएं और अपने महामंत्री बनें। चाणक्य जी ज्योतिष के मर्मज्ञ दें तथा धुरंधर राजनितिज्ञ व अर्थशास्त्री भी थे। चाणक्य जी की नितियां हम सभी विद्वतजनों को सदैव प्रेरणा देती है।
इस दौरान महामंत्री पंडित बृजेश पाण्डेय ने संस्था के बारे मे बताते हुए कहा की संस्था 10 वर्षों से निरंतर कार्य करतें हुए चली आ रही है। जिसके कार्यों को याद करतें हुए आज दसवां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
विद्वत् महासंघ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के क्रियान्वयन हेतु सदैव अग्रसर रही है। इसके द्वारा जनकल्याणार्थ सामूहिक रुद्रभिषेक,सुन्दरकाण्ड पाठ,श्री हनुमान चालीसा पाठ,श्री रामचरितमानस पाठ,अनुष्ठान, पूजा-पाठ,हवन,त्योहारों के प्रति भ्रांतियो के निवारण हेतु व्रत-पर्व तिथि पंचाग का निर्माण,श्रावणी उपाकर्म एवं जरुरतमंदो मे नि:शुल्क भोजन वस्त्र,ठंडक मे कम्बल आदि सामग्री का वितरण,निर्धन ब्राह्मणों के बच्चों का सामूहिक उपनयन संस्कार कराना तथा समय-समय पर समाजसेवा एवं जन जागरुकता केे लिए पर्यावरण संरक्षण अभियान,स्वच्छता अभियान, यातायात अभियान,महापुरुषों की जयंती पर गोष्ठी तथा जरुरतमंदों एवं आपालकालिन स्थिति मे श्रद्धा भाव से जनमानस की सेवा करना संस्था कि प्राथमिकता रही है।
महासंघ पूर्ण रूप से सामाजिक व धार्मिक संस्था है जिसका उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, सनातन व विद्वत समाज को एकजुट कर धर्म का प्रचार करना है।
स्थापना दिवस समारोह मे मुख्य रूप से पं राजेश मिश्र उपाध्यक्ष,पं बृजेश पांडेय ज्योतिषाचार्य,पं शेषमणि पाण्डेय कोषाध्यक्ष, पं रमेश पाण्डेय मंत्री ,पं अश्विनी तिवारी सूचना एवं सम्पर्क मंत्री ,पं नवरत्न द्विवेदी सलाहकार, पं राधाकृष्ण पाठक, पं गिरजेश मिश्र , पं चंद्रशेखर पाण्डेय, पं रामसूचित उपाध्याय ,पं लालजी उपाध्याय, पं धनंज्जय मिश्र , पं ब्रह्मानंद मिश्र ,पं राममिलन पाण्डेय ,पं अजय तिवारी, पं वशिष्ठ मुनि पाण्डेय आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading