गोरखपुर स्वच्छ सर्वेक्षण नगर निगम गोरखपुर एवं पी.एम.यू टीम (के.पी.एम.जी) आईईसी टीम (संवेदना डेवलपमेंट सोसाइटी) वार्डों के माननीय पार्षद गणों ने आज दिनांक 8 मार्च, दिन रविवार को सूरजकुण्ड पोखरा परिसर में श्रमदान एवं प्लॉग रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों कर्मचारियों/ ने क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की तथा दौड़ते हुए रास्ते में पड़े कचरे को एकत्रित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर लोगों को कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। सभी उपस्थित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों/ आम जनमानस ने मिलकर गोरखपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

