गोरखपुर। सेंको गोल्ड एंड डायमंड ग्रुप के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन गोलघर पार्क रोड स्थिति प्रतिष्ठान के सभागार मे किया गया। सम्मान समारोह मे शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे अपनी अलग पहचान बनाने वाली कुशल महिलाओं को प्रतिष्ठान के प्रबंधक जोईटा सेन व एमडी और सीइओ शुभांकर सेन द्वारा नारी शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी जी,विशिष्ट अतिथि गोरखपुर महिला थाना प्रभारी सुनीता सिंह जी तथा समाजसेविका व अधिवक्ता पूजा गुप्ता, मगहर गुरुद्वारा की एडमिनिस्ट्रेशन हेड परमजीत कौर राणा जी ने शैलजा पाण्डेय को अंगवस्त्र,समृतचिन्ह,
प्रमाणपत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। संचालन समजसेवी व कवि मिन्नत गोरखपुरी द्वारा किया गया। सम्मान के क्रम मे शिक्षा व नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र मे कुछ ही वर्षों मे अपनी पहचान बनाने वाली वीमेन इंटरपेन्योर, केबीएस यूनिक स्कूल की प्रधानाचार्या व सामाजिक संस्था नारी एकता शक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका व अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। राजेंद्र नगर पश्चिमी निवासी शैलजा पाण्डेय का परिवार सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र मे पिछले कई वर्षों से जुड़ा है। जिनके प्रेरणा व सानिध्य मे कुशलता पूर्वक स्कूल द्वारा होनहार बच्चों को शिक्षा तथा नारी उत्थान के लिए संस्था का संचालन कर देश व समाज के उत्थान मे अपनी अहम भूमिका निभा कर पारिवारिक व सामाजिक दायित्यों का निर्वहन कर रही हैं। सम्मान पाने के पश्चात शैलजा पाण्डेय ने इसका श्रेय अपने परिवार को दिया और महिला दिवस पर इस सम्मान को नारियों के लिए प्रेरणा का माध्यम बताते हुए सेंन्को के आयोजक टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading